थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव भवन के मंदिर पुजारी और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व उनके समर्थकों पर मंदिर परिसर में बिछाई जा रही सीसी टाइल्स को उखाड़ने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव भवन में प्राचीन शिव मंदिर है। यहां पिछले काफी वर्षों से पुजारी रामेश्वर मंदिर की देखभाल कर रहे हैं। बारिश के दिनों में मंदिर परिसर में पीला मिट्टी होने से कीचड़ हो जाती है, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव के ग्रामीणों ने एक-दूसरे के सहयोग से मंदिर परिसर में सीसी टाइल्स बिछाई जा रही है। आरोप है कि तभी गांव का दूसरे समुदाय का प्रधान अपने कुछ समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचा और पुजारी के साथ गाली-गलौज कर सीसी टाइल्स उखाड़ने लगा। साथ ही कुछ लोगों ने पुजारी के साथ मारपीट करने का प्रयास भी किया। शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण के आने पर आरोपी पुजारी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने मांग की कि पुलिस मौजूदगी में मंदिर परिसर में सीसी टाइल्स बिछवाई जाएं।