संभल व सरायतरीन में शुक्रवार की रात को रामनवमी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। राधाकृष्ण का नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। संभल में श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में शोभायात्रा शाम सात बजे शुरू की गई।
डाकखाना रोड से शोभायात्रा शुरू की गई। जिसकी शुरूआत कमेटी के अध्यक्ष मुनीश गुप्ता डिंपल ने पूजा करके की। शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्गों से होती हुई सूर्यकुंड मंदिर पर आकर समाप्त हुई। कमेटी के कोषाध्यक्ष विनेश गोयल, महामंत्री संतोष गुप्ता, कमल गुप्ता पारस गुप्ता, नीरज शर्मा, पूरन त्यागी आदि ने सहयोग दिया।
सरायतरीन में जर्मन वाले मंदिर से शोभायात्रा शुरू की गई। हयातनगर पुलिस चौकी, मेन बाजार, सर्राफा बाजार होते हुए अपने स्थान पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का उद्घाटन इंद्रपाल नेताजी ने किया।
भाजपा नेता जयप्रकाश गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय, योगेश गुप्ता, होतीलाल, सतीशचंद्र पहलवान, विपिन सर्राफ, नीरज बजाज, महावीर प्रसाद, क्षमाकर लाल आर्य, प्रेमप्रकाश, रमेशचंद्र सर्राफ, मुनेंद्रपल, देवेंद्रपाल, रामौतार शर्मा, अरविंद सर्राफ, रजनीश सर्राफ, नरेंद्र मिश्रा, कमल आढ़ती, रोहताश गुप्ता, राजेश, रजत गुप्ता, यशपाल गुप्ता आदि रहे।