फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबराला, गुन्नौर में बारिश, संभल में आंधी

Sun, 10 Jun 2018 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
बारिश के बाद जुनावई में जलमग्न हुईं गलियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम का मिजाज शनिवार को बदल गया। दोपहर में आंधी के साथ जिले में कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई जबकि जुनावई में पंद्रह मिनट तक झमाझम वर्षा हुई। वर्षा से गांव की गलियां जलमग्न हो गईं। बबराला और गुन्नौर में बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। संभल में भी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि संभल में देर शाम तक बारिश नहीं हुई थी पर आसपास बारिश का असर था और तापमान गिर गया था।
विज्ञापन

 
शनिवार दोपहर को हुई बारिश से जनता ने राहत की सांस ली है। वहीं जुनावई में  नाला बंद होने के कारण गांव की गलियां जलमग्न हो गईं। इस कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय के पास पुलिया बंद होने से गांव की गलियों में पानी भर जाता है।

वही शनिवार को हुआ है। संभल में दोपहर दो बजे आंधी आई। कुछ देर के लिए जनजीवन प्रभावित हुआ लेकिन जैसे ही आंधी आई। जिंदगी की अपनी रफ्तार हुई। गुन्नौर में दोपहर ढाई बजे के करीब दस मिनट बारिश हुई। मौसम की यह पहली बारिश थी।  
विज्ञापन


इसलिए बच्चे नहाए। जबकि रोजेदारों को भी सुकुन मिला। बबराला में शनिवार को शाम को आसमान में छाई काली घटा के बाद तेज आंधी ने मौसम की मिजाज को बदल दिया। झमाझम बारिश होने लगी। लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से बबराला के स्टेशन मार्ग पर पानी भर गया।


तेज आंधी के दौरान बबराला की विद्युत आपूर्ति करीब एक घंटे के लिए प्रभावित हो गई। हालांकि आंधी के बंद होने के बाद आपूर्ति सुचारू हो गई। कस्बा गुन्नौर में भी बारिश से मौसम में बदलाव आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें