फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामकरण में गई महिला की छत से गिरकर मौत

Sun, 10 Jun 2018 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
Death Facts
विज्ञापन
चंदौसी/जुनावई। धेवते को नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए गई नानी की छत से गिरकर मौत हो गई। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। राजघाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा राम रायपुर में रहने वाली भूरी देवी (40) पांच दिन पहले जरीफ नगर क्षेत्र के लौहरपुर भूड़ गांव में विवाहित बेटी ब्रिजेश कुमारी के घर गई हुई थी। सात जून को ब्रिजेश के बेटे का नामकरण संस्कार संपंन हुआ।  देवर गिरिराज सिंह ने बताया शुक्रवार की रात्रि भूरी देवी छत के ऊपर सो रही थी।

रात्रि एक बजे करीब वह शौच के लिए उठी तो छत पर किनारे की ओर आ गई और पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे आकर सीसी रोड पर जा गिरी। महिला के छत से गिरते ही लोगों में जाग होने पर शोर शराबा हो गया। आस पड़ोस एवं परिवार के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद लौहरपुरा गांव में पहुंचे रंपुरा के लोग मृतका के शव को गांव को ले आए। बाद में परिवार के लोगों ने मृतका का राजघाट में अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें