फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में मूसलाधार बारिश: खुले नाले में गिरने से सिपाही और मासूम की माैत, बमुश्किल दोनों शवों को निकाला बाहर

Mon, 01 Sep 2025 03:59 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी/ संभल

सार

संभल में तेज बारिश के बीच खुले नालों में दो हादसे हुए। सीकरी गेट पर सिपाही नाले में गिरकर बह गया, वहीं रायसत्ती में चार वर्षीय अर्चना डूब गई। दोनों की मौत से नगर पालिका की लापरवाही पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
चंदाैसी में नाले में गिरकर सिपाही की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले में लगातार हो रही तेज बारिश में दो लोगों की जान चली गई। खुले नालों में गिरने से सिपाही और चार साल की मासूम बच्ची की जिंदगी छीन ली। दोनों हादसों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीकरी गेट कबीर वाली गली, रामकृष्ण धर्मशाला के पास गणेश पंडाल का पर्दा नाले पर डला था।

विज्ञापन


इससे नाला नजर नहीं आ रहा था। देर रात सामने से आ रही गाड़ी को साइड देने के दौरान बाइक पर सवार सिपाही का पैर फिसल गया और वह नाले में गिर पड़ा। तेज बहाव में वह बह गया। मौके पर मौजूद बच्चे ने बाइक स्टार्ट देख लोगों को जानकारी दी। करीब एक घंटे की तलाश के बाद सिपाही को नाले से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

खुले नाले में गिरी अर्चना
सोमवार सुबह रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधी सराय बढ़ई वाली बस्ती निवासी ई-रिक्शा चालक राधेश अपनी पत्नी दूली और बच्चों के साथ माता के थान पर जात लगाने आया था। इसी दौरान उसकी चार वर्षीय बेटी अर्चना खुले नाले में गिर गई।

परिजनों और लोगों ने तलाश की तो बच्ची करीब 150 मीटर दूर नाले में दिखाई दी। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अर्चना पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

नाले बंद कराने की बात, लोगों में आक्रोश
नगर पालिका ईओ डॉ. मणि भूषण तिवारी ने कहा कि हादसे के बाद नाले की नपाई शुरू करा दी गई है। जल्द ही स्लैब डालकर नाले को बंद कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों की ओर से लापरवाही की बात भी सामने आई है।

रायसत्ती थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोग नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें