फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। सामूहिक बीमा राशि 10 लाख रुपये करने समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर पूर्व माध्यमिक शिक्षक कलक्ट्रेट पर गरजे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को अपराह्न सवा तीन बजे करीब उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पदाधिकारी व शिक्षक कलक्ट्रेट पहुंचे और डिप्टी कलेक्टर रामकेश सिंह धामा को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिलाध्यक्ष अमीर जहां तुर्की व जिला महामंत्री नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाल करने समेत कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिए जाने, ग्रीष्म अवकाश समाप्त कर ईएल की सुविधा देने, टीईटी पास शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने तथा शेष शिक्षामित्रों का मानदेय 25 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, तीसरी पदोन्नति का लाभ दिए जाने, दूरस्थ ग्रामीण प्रोत्साहन भत्ता के रुप में 5 हजार रुपये मासिक दिए जाने, बेसिक शिक्षकों को शत-प्रतिशत प्रोन्नति वेतनमान का लाभ दिए जाने तथा योग्यता के आधार मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने समेत अन्य मांगे शामिल हैं।
पदाधिकारियों का कहना था कि यदि सरकार बेसिक शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं करती है तो 1 मार्च से 5 मार्च तक प्रदेश के बेसिक शिक्षक हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान आलोक गुप्ता, अमित गोयल, चंद्रप्रकाश शर्मा, शाकुल गुप्ता, दिलीप किशोर, दिवाकर गुप्ता, करुणा वार्ष्णेय व पूनम आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें