फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने धनारी में ट्रैक पर दिया धरना, चंदौसी और बहजोई में पुलिस ने रोका

विज्ञापन
संभल के चंदौसी में रेल ट्रैक की ओर जाते किसानों को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी/बहजोई/धनारी। तीन कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के आह्वान पर जनपद में भाकियू का चंदौसी व बहजोई में, भाकियू असली का धनारी में रेलवे ट्रैक चक्का जाम को लेकर कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसे लेकर किसान संगठनों के कार्यकर्ता सुबह से ही सक्रिय नजर आए।
विज्ञापन

धनारी में भाकियू असली पदाधिकारी ने 15 मिनट ट्रैक पर धरना दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर हटा दिया। चंदौसी की मंडी समिति में एकत्र हुए भाकियू पदाधिकारी रेलवे ट्रैक तक भी नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने मंडी समिति गेट पर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
बहजोई में भारतीय किसान यूनियन ने रेलवे स्टेशन परिसर में करीब दो घंटे 15 मिनट धरना दिया और वहीं पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर रेल रोको चक्का जाम कार्यक्रम पूरा करा दिया। इस दौरान ट्रैक पर कहीं भी ट्रेन नहीं गुजरी। चंदौसी में लखनऊ से चलकर मुरादाबाद की ओर जाने के लिए दोपहर दो बजे छपरा एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। कंट्रोल रूम की सूचना पर आगे से रेलवे ट्रैक क्लियर न मिलने पर करीब एक घंटा 15 मिनट ट्रेन चंदौसी स्टेशन पर खड़ी रही। कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद शाम करीब 3.15 बजे छपरा एक्सप्रेस को गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें