संभल। चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के गांव ढकारी में गुलाब देवी को प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदर्शन किया गया। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकते हुए प्रत्याशी के बदलने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब से राज्य मंत्री गुलाब देवी चुनाव में जीती थीं। जीतने के बाद कार्यकर्ताओं से कोई संपर्क नहीं किया। कहा कि भाजपा ने विधानसभा चंदौसी से दोबारा प्रत्याशी घोषित कर गलत किया है। बताया कि अगर यही प्रत्याशी रहीं तो हमारा वोट नोटा को ही जाएगा। प्रदर्शन में रामवीर, पान सिंह, सचिन, संजय, रामवीर कुशवाह, डा. पवन सिंह, हरद्वारी शर्मा, रूपराम कुशवाह, मोहर सिंह, चंद्रपाल, रमेश, नरेश, रामस्वरूप आदि मौजूद रहे।
वहीं गुलाब देवी ने बताया कि जो दावेदार थे। वह अब विरोध करा रहे हैं। आम जनता में मेरा कोई विरोध नहीं है। जो पार्टी की नीति के विरुद्ध काम कर रहे हैं उनका पार्टी संज्ञान लेगी।