फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचालक ने मैसेज भेज बच्चों को प्रीबोर्ड परीक्षा के लिए बुलाया स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोरोना संक्रमण के चलते सभी स्कूल-कॉलेज व शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद हैं। चंदौसी में सिल्वर स्टोन स्कूल संचालक की ओर से अभिभावकों को मोबाइल पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। बच्चों को स्कूल बुलाकर प्री-बोर्ड की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। साथ ही परीक्षा देने से पूर्व फीस जमा करने को कहा गया है। फीस जमा न करने व परीक्षा न देने पर स्वयं उनकी जिम्मेदारी ठहराई है। स्कूल संचालक के व्यवहार से अभिभावक असमंजस में हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर सभी स्कूल-कॉलेज व शिक्षण संस्थाएं काफी दिन पहले ही बंद कर दिए गए थे। ताकि स्कूली बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सका। केवल स्कूल में 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं को एक से दो तक वैक्सीन लगवाने के लिए बुलाया गया था। मगर बहजोई रोड स्थित सिल्वर स्टोन स्कूल में पिछले चार से पांच दिनों से स्कूली बच्चों को बुलाया जा रहा है। स्कूल में कक्षा दस व बारह के छात्र-छात्राओं से प्री बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। जबकि जिला प्रशासन किसी भी विद्यालय में शिक्षण कार्य पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद भी जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना करते हुए विद्यालय संचालक द्वारा कोरोना संक्रमण के बीच बच्चों को स्कूल बुलाया परीक्षा दिलाई जा रही है।
इसके अलावा स्कूल संचालक ओर से छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज कर फीस जमा करने की बात भी कही जा रही है। अगर स्कूली बच्चे अपनी फीस जमा नहीं करते हैं, तो उनकी परीक्षा नहीं कराने पर उनकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन के स्कूल न खोलने के आदेश हैं। मगर ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान ज्यादा बच्चे नहीं जुट पा रहे हैं। इसलिए बच्चों को विद्यालय बुलाकर उनकी परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो। 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं वैक्सीन लगाई है। परीक्षा के समय कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।
कैप्टन एमएल यादव, प्रधानाचार्य, सिल्वर स्टोन स्कूल, चंदौसी
सभी स्कूल कॉलेजों को कोरोना संक्रमण के चलते बंद रखने और ऑनलाइन पढ़ाई के आदेश हैं। आपके द्वारा स्कूल खोलने का मामला सामने आया है। मैं स्वयं इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन

मनोज आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें