फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कांवड़ियों के स्वागत की तैयारी, राष्ट्रीय पुरोहित परिषद ने रणनीति बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। राष्ट्रीय पुरोहित परिषद ने रविवार को बैठक करके निर्णय लिया कि संभल में आने वाले कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। सरथल पुलिस चौकी के निकट स्थित शिव मंदिर पर आयोजित परिषद की बैठक में पंडित कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि नगर के पुरोहित, पुजारी एवं पंडित समाज द्वारा संभल में आने वाले कांवड़ियों का विभिन्न प्रकार से उत्साहवर्धन, अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुंदरलाल तिवारी ने कहा कि सावन में भगवान भोलेनाथ की कांवड़ लाने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही कांवड़ लाने वालों का उत्साहवर्धन और स्वागत करने वालों पर भी भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और उन्हें अमिट आशीष प्रदान करते हैं। परिषद द्वारा तय किया गया है कि श्रावण मास में आने वाले कांवड़ियों के मस्तक पर तिलक लगाकर, हाथ में कलावा बांधकर एवं उन पर पुष्प वर्षा कर उनका भावपूर्ण स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा।
पंडित परमानंद तिवारी, पंडित तरुण भारद्वाज, पंडित पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, पंडित आदित्य शर्मा, पंडित नरेश कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। सभी ने श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक करने तथा श्रावण के सोमवार को विशेष महत्व देने पर बल दिया।
विज्ञापन

परिषद ने कांवड़ यात्रियों को सुविधा देने, उनकी सेवा करने एवं स्वागत की संपूर्ण योजना बनाने का दायित्व सर्वसम्मति से पंडित नरेश चंद्र शर्मा को सौंपा। संचालन अजय कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें