फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग की दो दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन कैथल गेट स्थित तिरुपति वैंकट हाल में किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में वजन उठाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को कैथल गेट स्थित तिरुपति वैंकट हाल में दो दिवसीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन पावर लिफ्टिंग के विभिन्न खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाए। प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जनपदों से 50 टीमों के पुरुष व महिला खिलाड़ियों हिस्सा लिया। जिसमें लखनऊ, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बिजनौर, हापुड़ सहित अन्य जनपदों के खिलाड़ी शामिल हैं। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में सीनियर स्ट्रांगमैन में विनर हरीश कुमार, रनर अंकित कुमार रहे। जूनियर स्ट्रांगमैन के विनर अंकित कुमार, रनर गौरव तोमर रहे। मास्टर स्ट्रांगमैन के विनर पवन कुमार, रनर अमित कुमार रहे। सीनियर स्ट्रांगवुमैन में विनर सोनिया चंद्रा, रनर सोनम रही। जूनियर स्ट्रांगवुमैन की विनर कृतिका सिंह, रनर शिखा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें