कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव दियौरा खास में किसान की पत्नी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया है। अभी तक परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की है। परिजनों के मुताबिक चार माह पूर्व महिला के बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, इसी सदमे में महिला फांसी के फंदे पर लटक गई।
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दियौरा खास निवासी किसान छोटे सिंह खेत पर गए थे और घर उनकी पत्नी गजमोतिन (50) अकेली थी। शाम करीब साढ़े बजे पड़ोसी उनके घर पहुंचा, तो कमरे की छत में लगे कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी से शव लटका मिला। उसकी पड़ोसी ने मोहल्ले वाले व मृतका के पति को दी। कुछ देर में वहां भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया। मायके वालों के आने का इंतजार किया जा रहा है। मृतका के पति छोटे सिंह ने बताया कि उनका एक ही बेटा था। चार माह पूर्व बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद उसे उसकी पत्नी मानसिक तनाव में थी। कई दिन से खाना भी ठीक से नहीं खा रही थी।