फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा ट्रांसमिशन विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति न मिलने पर सात विद्युत उपकेंद्रों के क्षेत्रों की बिजली फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। पुरा ट्रांसमिशन से इमरजेंसी रोस्टिंग के चलते की गई कटौती की वजह से आपूर्ति न मिलने के चलते सात विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में पांच से लेकर 13 घंटे तक बिजली फेल रही। इससे हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरा स्थित ट्रांसमिशन (पारेषण) के 220/132/33 केवीए विद्युत उपकेंद्र सें 33/11 केवी के सात विद्युत उपकेंद्रों पुरा, बिसारू, खजरा-छपरा, किरारी, कैलादेवी, जिला बदायूं के इस्लाम नगर व आढौल क्षेत्र के गांवों में बीते 13 जून 2022 को पांच से लेकर 13 घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं मिल सकी। इनमें पुरा, बिसारू व खजरा-छपरा विद्युत उपकेंद्र में आने वाले गांवों को करीब 11 घंटे तथा किरारी व कैलादेवी विद्युत उपकेंद में आने वाले गांवों को पांच घंटे तथा इस्लाम नगर व आढौल को करीब 13 घंटे बिजली आपूर्ति फेल रही। इसके चलते सभी उपकेंद्रों के क्षेत्रों में आने वाले हजारों उपभोक्ताओं को गर्मी के चलते मुश्किल झेलनी पड़ी। पेयजल की भी समस्या रही। वहीं उपभोक्ताओं ने दूसरे संसाधनों के संचालन को लेकर भी परेशानी उठाई। विद्युत उपकरण भी शोपीस बने रहे।
सोमवार को कंट्रोल की ओर से इमरजेंसी रोस्टिंग के चलते की गई कटौती के कारण इन विद्युत उपकेंद्रों के क्षेत्र में आने वाले गांवों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी थी। पुरा के कृषि फीडर को दिन में करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति दी गई थी। रात के समय आपूर्ति बंद रही। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी रोस्टिंग की कटौती के बाद इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबोध कुमार एसडीओ पारेषण, पुरा ट्रांसमिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें