फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे में बिजली की 19 ट्रिपिंग में करीब छह घंटे की कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर क्षेत्र में बुधवार को 12 घंटे में 19 बार बिजली ने ट्रिपिंग की और इसमें पांच घंटे 50 मिनट बिजली की कटौती रही। बिजली की इस अघोषित कटौती से लोग तिलमिलाएं हुए हैं। इंवर्टर जवाब दे गए हैं।
विज्ञापन

गर्मी का आलम यह है कि अब दिन में चैन हैं और न रात को आराम। बिजली विभागी के अधिकारियों का दावा है कि गर्मी पड़ते ही लोगों के एसी चालू हो गए और ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर हिटिंग के कारण काम नहीं कर पा रहे हैं।
गर्मी अपने शबाव पर है। बारिश के बाद पिछले एक सप्ताह से लगातार गर्मी बढ़ रही है। जून के अंतिम सप्ताह में गर्मी का एहसास हुुआ है।
बुधवार को चंदौसी का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। सुबह से बिजली ने रूलाना शुरू कर दिया। दस बजे से लेकर रात दस बजे से चंदौसी नगर में बिजली की 19 बार ट्रिपिंग हुई। शाम सात बजे से रात नौ बजे तक लगातार दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा दस मिनट से लेकर 25 मिनट तक बिजली की कटौती रही। गर्मी में ट्रांसफार्मर की आवाज दूर तक सुनाई दे रही है। गर्मी और ओवरलोड के कारण एक घंटा लगातार भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गर्मी से लोग परेशान हैं, बिजली कटौती ने आराम छीन लिया है। अब रात भी जागकर कट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें