फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला गोलागंज में महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। चंदौसी के मोहल्ला गोलागंज निवासी शाहीन (30) का निकाह मोहल्ले के लिए मोहम्मद दानिश के साथ हुआ था।
विज्ञापन

दानिश सऊदी अरब में काम करता है, पिछले दिनों घर आया और लॉकडाऊन में हवाई यात्रा प्रभावित होने के कारण वापस नहीं जा पाया था। गुरुवार की दोपहर वह घर से बाहर गया हुआ था, और मां घर ही थी। इस दौरान शाहीन के मायके वाले और ऊपरी की मंजिल पर शाहीन के कमरे में पहुंचे, तो उन्हें कमरा अंदर से बंदा मिला। काफी देकर आवाज देने के बाद कोई आवाज नहीं आई। इस दौरान शाहीन का पति भी घर आ गया। सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा, तो शाहीन का शव कमरे में छत के पंखे से बंधे दुपट्टे के फंदे में लटका हुआ था। परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शाहीन के भाई जाकिर हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। तहरीर में आए दिन पति व सास उसके साथ मारपीट करते थे। करीब एक सप्ताह पहले भी शाहीन के साथ मारपीट हुई, तब वह मायके आ गई थी। बाद में उसे समझा बुझाकर वापस भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर ही उसके पति को हिरासत में ले लिया तथा शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के भाईयों ने दहेज प्रताड़ना की तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें