हिंदुस्तान मिंट एंड एग्रो प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड में सुबह हवन पूजन हुआ। फूलप्रकाश वार्ष्णेय और भुवनेश वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, विभु वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय समेत फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के बाद मशीनों और औजारों की पूजा की। विनीशा वार्ष्णेय, अर्पिता, सारिका, हरप्यारी देवी, कृतिका, भूमिका, परी, प्रणव यादव, राजेश मौजूद रहे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मुकेश गौतम, अमित कुमार शुक्ला, महीपाल सिंह, रियाजुल हसन, जयवीर सिंह, अजय कुमार, कुलदीप चतुर्वेदी, योगेंद्र भटनागर, सुधाकर मिश्रा, सूरज पाल, अनिल गुप्ता, विपिन गुप्ता, जितेंद्र, सत्यपाल, संजय आदि ने पूजा में हिस्सा लिया। विश्वकर्मा धर्म कांटे पर जयंती के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना हुई। हरिशंकर शास्त्री ने पूजा पाठ किया। विश्वकर्मा हास्पिटल के डा. कमल किशोर, विनोद कुमार विश्वकर्मा, राम देवी, अशोक कुमार, किशनलाल, संजय कुमार, राजेश कुमार, विपिन कुमार, विजय कुमार मौजूद रहे।
पवांसा के मनोरमा राघव आदर्श इंटर कालेज में शनिवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। प्रबंधक अवधेश प्रताप सिंह ने बच्चों को विश्वकर्मा के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया।संजीव मिश्रा, सुभाष, अमरपाल सिंह, विवेक, शबनम शर्मा, श्रीओम राघव, अरुण कुमार मौजूद रहे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संभल में विश्वकर्मा पूजा की गई। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मनीष कुमार सोनकर, बिजेंद्र सैनी का विशेष सहयोग रहा। वहीं खिरनी गांव के शांति देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।
प्रबंधक सुलेराम यादव ने विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। विशन सिंह ने बच्चों को विश्वकर्मा के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। दिनेश यादव, सचिन कुमार, अमरपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।शिक्षण संस्थानों के अलावा औद्योगिक क्षेत्र में भी विश्वकर्मा की पूजा की गई। शनिवार को मुख्य बिजलीघर में विधि-विधान से विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। रघुनाथ सिंह, अरुण कुमार, अमरपाल सिंह समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। खिरनी बिजलीघर में भी विश्कर्मा जयंती पर हवन पूजन किया गया। रामबहादुर, सतेंद्र कुमार, नरेश यादव, राकेश आदि मौजूद रहे।