संभल। गोवा पुलिस की निगरानी में रह रही किशोरी और आरोपी किशोर को संभल पुलिस की एक टीम प्लेन से लेने गई है लेकिन अब यह टीम टैक्सी से लौटेगी। इसकी जानकारी अधिकारिक तौर पर नहीं दी जा रही है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी यही है। किशोरी के परिजन भी गोवा के लिए टैक्सी से रवाना हुए हैं। उम्मीद है सोमवार तक किशोरी और आरोपी किशोर संभल पहुंच पाएंगे।
संभल के एक मोहल्ला निवासी निजी चिकित्सकी 14 वर्षीय बेटी को दूसरे समुदाय का किशोर अपहरण कर ले गया था। 15 जुलाई से पुलिस लगातार तलाश कर रही थी लेकिन कोई पता नहीं लगा। शुक्रवार की रात किशोरी ने अपनी मां के फोन पर कॉल की। संभल पुलिस की सर्विलांस टीम ने नंबर ट्रेस कर लिया और गोवा पुलिस से संपर्क कर आरोपी किशोर और किशोरी को अपने कब्जे में रखने का आग्रह किया। जैसे ही गोवा पुलिस ने थाने में निगरानी करने की जानकारी संभल पुलिस की टीम को दी तो एक टीम प्लेन से गोवा के लिए रवाना हो गई। टीम तो गोवा पहुंच गई है लेकिन आने के लिए अब प्लेन नहीं टैक्सी को माध्यम बनाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार किशोरी के परिजन भी गोवा गए हैं।
15 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस किशोरी और आरोपी किशोर का पता लगा सकी है। मालूम हो इस अपहरण के मामले में आरोपी किशोर का हेड कांस्टेबल पिता और उसकी मां जेल जा चुके हैं।