फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका पहुंची पुलिस चौकी, बाद में हुआ निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका पुलिस के पास पहुंच गई और पुलिस चौकी में हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और युवती के प्रेमी और उसके परिजनों को बुलाया गया। प्रेमी युगल के परिजनों ने आपसी सहमति की और निकाह करा दिया। शनिवार की शाम चार बजे करीब संभल कोतवाली की चौधरी सराय पुलिस पर उस समय एक युवती ने हंगाम कर दिया।
विज्ञापन

जब उसके प्रेमी ने शादी से इनकार किया। पुलिस ने युवती के प्रेमी को बुलाया और मामले की जानकारी की। युवती ने बताया कि उसका दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अब शादी की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया है।
युवक के परिजनों को भी बुलाया गया। मौके पर युवती के परिजन भी पहुंच गए। कुछ देर जिम्मेदारों ने पंचायत की और बाद में निकाह के लिए सहमति बन गई। देर रात दस बजे करीब प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें