फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से शराब बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैला देवी थाना के एक गांव में अवैध तरीके से शराब बेचने की सूचना पर गई पुलिस ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद रेफर किया गया हैै। पुलिस का दावा है कि युवक पुलिस को देकर भाग रहा था।
विज्ञापन

यह मामला मंगलवार शाम करनपुर गांव है। करनपुर निवासी रंजीत ने बताया कि उनका भाई प्रसादी फसल की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान पुलिस पहुंची और शराब बिकने की जानकारी करने लगे। जब हर प्रसाद को गाली दी तो वह मौके से भाग गया।
पुलिस कर्मियों ने पीछा कर ग्राम प्रधान के घर के नजदीक उसे पकड़ लिया और मारपीट की। इसमें उनका भाई घायल हो गया वहीं बहजोई के सीओ गोपाल सिंह का कहना है कि मारपीट का आरोप लगाने वाला युवक शराब बेचता है। शराब बरामद हुई है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया और मारपीट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें