फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : संभल में जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी बनाने के लिए खोदाई शुरू, होने वाला था हंगामा... एसडीएम ने संभाला

Sat, 28 Dec 2024 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

शुक्रवार को एएसपी के नेतृत्व में पुलिस चौकी के लिए जमीन की पैमाइश की गई। नगर पालिका की टीम ने नींव खोदाई शुरू की। इसी दौरान कुछ लोगाें ने पहुंचकर अपनी पुश्तैनी जमीन होने का दावा किया। एसडीएम ने दावे को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
संभल में जामा मस्जिद के सामने प्रस्तावित पुलिस चौकी के निर्माण के लिए नींव खोदते मजदूर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल से सतर्क पुलिस-प्रशासन ने जामा मस्जिद के नजदीक पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया है। यह पुलिस चौकी जामा मस्जिद के सामने स्थित मैदान में बनाई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एएसपी के नेतृत्व में पुलिस चौकी के लिए जमीन की पैमाइश की गई। नगर पालिका की टीम ने नींव खोदाई शुरू की। इसी दौरान कुछ लोगाें ने पहुंचकर अपनी पुश्तैनी जमीन होने का दावा किया। एसडीएम ने दावे को खारिज कर दिया है। जिस जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण होना है वह जामा मस्जिद के नाम वक्फ जमीन में बनाई जानी है।
संबंधित वीडियो


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है। एहतियाती तौर पर सुरक्षा 24 नवंबर से जामा मस्जिद के नजदीक है। इसी क्रम में अब पुलिस चौकी बनाई जा रही है।
विज्ञापन


शहर में निगरानी के लिए लगाए जाएंगे सीसीटीवी
24 नवंबर को हुए बवाल के बाद एहतियाती तौर पर चौकसी लगातार बरती जा रही है। इसी क्रम में अब शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिससे पूरे शहर में निगरानी की जा सके। डीएम ने बताया कि पालिका की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए अलग अलग स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें