फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदाैसी में एएसआई सर्वे: बावड़ी का सिरा तलाश करने के लिए सड़क तक खोदाई, अतिक्रमण की जद में आ रहे तीन तरफ के घर

Fri, 27 Dec 2024 06:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी

सार

चंदौसी के लक्ष्मणगंज मोहल्ले में एएसआई टीम की उपस्थिति में बावड़ी का सिरा तलाशने के लिए खोदाई शुरू हो गई है। बावड़ी पर हुए अतिक्रमण को हटाने की  प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। खोदाई में सड़क के नीचे गेट और दीवार का हिस्सा दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई जारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी के मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी का कुआं की ओर वाला सिरा तलाश करने को सातवें दिन एएसआई टीम की उपस्थिति में सड़क तक की खोदाई का कार्य शुरू हो गया है। अतिक्रमण की जद में बावड़ी के तीन तरफ के मकान अतिक्रमण की जद में आ सकते हैं।

विज्ञापन


प्रशासन बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए अतिक्रमण भी हटाएगा। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे करीब एएसआई के राजेश कुमार बावड़ी स्थल पर पहुंचे और नगर पालिका के ईओ कृष्ण कुमार सोनकर व सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह से बावड़ी का सिरा तलाश करने के लिए खोदाई के लिए कहा।

जिससे पता चल सके कि बावड़ी कहां तक फैली है। इसके बाद पालिका की एक टीम ऊपरी मंजिल के गलियारों से मिट्टी निकालने में जुट गई तो वहीं दूसरी टीम सड़क की ओर के हिस्से में कुआं और बावड़ी के सिरे की तलाश में खोदाई के लिए जुट गई।
विज्ञापन


शाम चार बजे तक सड़क के नीचे गेट के साथ दीवार दिखाई देने लगी है। खोदाई अभी जारी है। अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि जिन बावड़ी के ऊपर अतिक्रमण किया गया उसे हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें