फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शिवसैनिकों की जल चढ़ाने की सूचना पर जामा मस्जिद पर रहा पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मुरादाबाद के शिव सैनिकों द्वारा संभल में जामा मस्जिद पर जल चढ़ाने की सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। जामा मस्जिद के आसपास आरआरएफ और पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया। सभी रास्तों को बैरिकेडिंग से कवर किया गया। जो लोग रास्ते से होकर गुजरे उन्हें पुलिस की पूछताछ का सामना करना पड़ा।सावन में मुरादाबाद के शिव सैनिक हर साल संभल जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा करते हुए जल चढ़ाने की बात कहते हैं। हालांकि उन्हें मुरादाबाद पुलिस आगे नहीं बढ़ने देती है लेकिन इसके बाद भी संभल में चौकसी बरती जाती है। इसी क्रम में रविवार को शहर में चौकसी बरती गई। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि एहतियाती तौर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। चौकसी तो लगातार बरती जा रही है। सूचना मिलने पर फोर्स को सतर्क कर दिया गया था। हालांकि कोई भी व्यक्ति संभल नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन





शिव सैनिकों के हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने के अंदेशे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था व्यापक की है। फोर्स बढ़ाई गई है। जामा मस्जिद के आसपास आरआरएफ बल के अलावा स्थानीय पुलिस के जवानाें को मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें