चंदौसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से कैथल गेट पर कैंप कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नवनियुक्त नगर अध्यक्ष साहू संजीव कुमार का संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जिला अध्यक्ष हाजी आरिफ तुर्की ने बताया कि पार्टी एक-एक कार्यकर्ता व पदाधिकारी संगठन की विचारधाराओं को जन जन पहुंचने का काम करेगा और पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों की आवाज को हमेशा उठाता रहेगा। वहीं, नगर अध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह संगठन को मजबूत करते हुए बूथ स्तर से विधान सभा स्तर तक काम करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम का संचालन सलीम सैफी ने किया।
इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष कल्पना सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार वाल्मीकि, तौकीर अहमद, कल्पना सिंह, आरिफ तनवीर, मनोज भास्कर, सलीम सैफी, होम सिंह, डॉ. राम गोपाल, निशार तुर्की, इरफान, शौकत सलमानी, शाकिर हुसैन, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद