बहजोई। दूसरे जिलों में विधानसभा चुनाव कराने के लिए जिले से फोर्स की रवाना हो गई। एएसपी ने पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग करने के बाद हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।
गुरुवार को सुबह सात बजे करीब अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने दूसरे जिलों में विधानसभा चुनाव कराने के लिए रवाना होने वाली पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की। एएसपी ने कहा कि पुलिस ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करें। वहीं दूसरे बिंदुओं पर भी एएसपी की ओर से पुलिस फोर्स को जानकारी दी गई। इसके बाद एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस फोर्स की 16 रोडवेज बसों को दूसरे जिलों के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुुर में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस फोर्स को रवाना किया गया है।
इसके बाद दूसरे जिलों में पुलिस फोर्स चुनाव कराएगी। कुल 720 पुलिसकर्मियों को रवाना किया गया है। इनमें इंस्पेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल प्रोन्नत, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं। वहीं 5 मैस मैनेजर व 25 फालवरों को भी साथ में भेजा गया है।