फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें पुलिस-डीआईजी,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बहजोई (संभल)। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर बुधवार कोे पुलिस लाइन बहजोई में अधिकारियों संग बैठक करने के बाद महिला सुरक्षा विशेष दल के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान और पुलिस पेंशनर्स को सम्मान देने का निर्देश पुलिस कर्मियों दिया। डीआईजी ने टॉप टेन बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गैंगस्टर में चालान करने के साथ उनकी संपत्तियों को जब्त कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

बहजोई पुलिस लाइन में कार्यक्रम में डीआईजी शलभ माथुर ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जाए। उनके उत्पीड़न, अपराध संबंधी शिकायतों का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाए। एंटी रोमियों स्क्वायड, विशेष दलों के द्वारा स्कूलों, चौराहों पर नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग व चेकिंग कराई जाए। अधिकारियों के मीटिंग में डीआईजी शलभ माथुर ने कहा कि पुलिस पेंशनर्स को पूरा सम्मान दिया जाए। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं, पॉक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संभल चक्रेश मिश्र, एएसपी आलोक कुमार जायसवाल, सीओ बहजोई राकेश कुमार, सीओ गुन्नौर देवेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें