फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस ने पकड़ा सटोरिया, महिलाओं ने थाने पर किया हंगामा

Sat, 25 Apr 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। नगर में सट्टे का धंधा जोर-शोर से चल रहा है। कार्रवाई के लिए एक मकान पर पहुंची पुलिस विवादों में घिर गई। मकान पर कार्रवाई के विरोध में परिवार की महिलाओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस को नगर में खुलेआम सट्टा होने की सूचना मिली तो पुलिस टीम ने एक मकान पर दबिश दे दी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिया। इसके बाद संदिग्ध सटोरिया के परिजन और महिलाएं थाने पहुंच गईं और वहां जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस नगर में सट्टा चलाने के नाम पर अवैध वसूली कर रही थी और पैसे न देने पर यह कार्रवाई की गई। महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस का कहना है कि उन्हें सट्टेबाजी की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। बबराला थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है, जो भी जानकारी मिलेगी उसके आधार पर पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें