फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चोरी के ट्रैक्टर के पार्ट्स बचने के मामले में तीसरे दिन भी जारी रही पुलिस की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के रायसत्ती खेड़ा पर पुलिस की तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। जब्त किया गया सामान उठाया गया है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। पूछताछ की जा रही है। अभी तक की कार्रवाई में पुलिस द्वारा जब्त किया गया माल कई करोड़ का माना जा रहा है। हालांकि पूरी तरह आकलन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कुछ गोदाम पर सील लगी हुई है वह माल भी निकाला जाएगा। सोमवार तक 50 वाहनों से माल ढोया गया है। अभी एक दिन का समय और लगेगा। यह वह माल है जो चोरी के ट्रैक्टर के पार्ट्स बनाए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद ने बताया कि माल जब्त किया जा रहा है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। मालूम हो शनिवार की शाम पुलिस ने 12 गोदामों पर छापेमारी की थी।
मौके से बरामद ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के पार्ट्स, जनरेटर के दस्तावेज गोदाम स्वामी नहीं दिखा सके थे। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह चोरी के ट्रैक्टर खरीदते हैं और बाद में उसके पार्ट्स बनाकर बेच देते हैं। कुछ पार्ट्स जनरेटर में लगा देते हैं। जनरेटर पर नामचीन कंपनी का स्टीकर लगाकर बेचने की भी बात स्वीकार की थी। पुलिस आठ आरोपी जेल भेज चुकी है। अन्य की तलाश की जा रही है। अज्ञात में भी आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें