फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गो आश्रय स्थल का पैसा हड़पने के आरोप में ग्राम प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अस्थाई गौ आश्रय स्थल लिए भेजे गए धन में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बहजोई ब्लॉक के ग्राम कमालपुर ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पंद्रह दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर ग्राम पंचायत सचिव ने फर्जी हस्ताक्षर 154500 लाख रुपये की धनराशि निकाले जाने का आरोप लगाकर लिखित में स्पष्टीकरण दिया है। ग्राम पंचायत चौपाशोभापुर स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल में धनराशि हड़पने के आरोप में 3 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सचिव सुभाष कुमार को निलंबित किया गया था और नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
ग्राम पंचायत सचिव सुभाष कुमार ने अपना स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये निकाल लिए। जबकि किसी भी चेक पर उन्होंने अपने हस्ताक्षर किए ही नहीं। अब जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब न देने पर कार्रवाई चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें