फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महफिल में शायरों ने पेश किए कलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कस्बा सिरसी के मोहल्ला शर्की सादात स्थित इमाम बारगाह में महफिल का आयोजन हुआ। आगाज तिलावते हदीसे किसा से मौलाना यावर रजा ने किया। नईम सिरसीवी ने नाते रसूले पाक पेश की। संचालन मेंहदी सिरसीवी ने किया। महफिल की सदारत हसन मेहंदी सिरसीवी ने की। महफिल में शायरों ने कलाम पेश किए।
विज्ञापन

मेंहदी सिरसीवी ने कहा कि दरे अली पर सितारा ठहर के सोचता है, ये आसमान है या आसमान से आगे। मीर सादिक सिरसीवी ने कहा कि कटा के सर को भी नेजे पा मुतमाईन थे हुसैन, यसीदे नहस के हर एक गुमान से आगे। अजीम सिरसीवी ने कहा कि नशिस्त ए खंजर ए कातिल में हक बयानी को, सरो का काफिला बैठा है शान से आगे। अरशद जलाल ने कहा कि ये बेड़ियों की अजीयत हमें न आंख दिखा, हमारा अज्में सफर है थकान से आगे। महफिल में मौलाना मुनव्वर रजा, इंकलाब सिरसीवी, सबा सिरसीवी, वकार मेहंदी, जरीफ हसनैन, नश्तर सिरसीवी, नकी सिरसीवी, रजी सिरसीवी, उरफी सिरसीवी, दरोगा शमीम हैदर, हकीम अब्दुल माजिद, ताहिर संभली, हाजी काशिफ, मौलाना नजफ, जैगम सिरसीवी, शौकत सिरसीवी, हैदर सिरसीवी, अब्बास सिरसीवी, तमसील सिरसीवी, मौलाना सफी, बबर सिरसीवी, जैन सिरसीवी, सलमान सिरसीवी, मोहसिन सिरसीवी आदि शायरों ने अपने कलाम पेश किए। महफिल के बाद मुल्क में अमन शांति के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें