फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आकांक्षात्मक ब्लाॅक की स्थिति सुधारने में जुनावई पिछड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। आकांक्षात्मक ब्लाॅक के अंतर्गत आने वाले 108 ब्लाॅकों जुनावई ब्लाॅक 105 नंबर पर है। यानी स्थिति सुधारने में सबसे निचले पायदान पर है। इसकी स्थिति सुधारने के उच्च अधिकारियों के आदेश पर बीडीओ एवं सीईओ की मौजूदगी में जूनियर स्कूलों तथा इंटर काॅलेज के शिक्षकों के साथ बैठक की गई। कक्षा आठ एवं दस पास करने के बाद शत-प्रतिशत एडमिशन के लिए प्रधान अध्यापकों को इसमें लगकर सहयोग करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को कम से कम इंटर तक की शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए ब्लाॅक क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापक एवं इंटर कॉलेज के अध्यापकों के साथ हुई ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ अखिलेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी एवं सीएम फैलो की बैठक में सुनील कुमार ने बताया कक्षा आठ एवं कक्षा दस पास करने के बाद टीसी कटाने आए छात्र-छात्राओं के एडमिशन के संबंध में पूरा ब्योरा स्कूल के प्रधानाध्यापक के पास होना जरूरी है। उन्हें पता होना चाहिए कि टीसी कटा कर गए छात्र-छात्राओं के द्वारा अन्य विद्यालयों में एडमिशन लिया गया या नहीं। अगर विद्यार्थी के द्वारा स्कूल का नाम बताया गया है तो उस स्कूल के प्रधानाध्यापक से जानकारी अवश्य कर ली जाए। एडमिशन नहीं लिया है तो उसके परिवार वालों से मिलकर उसे पढ़ाने के लिए जागरूक किया जाए।
बीईओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा आठ एवं दस के बच्चों के एडमिशन के बारे में पूरी जानकारी रखकर एक डाटा तैयार करना होगा और पास आउट होने पर एडमिशन न लेने वाले बच्चों के परिवार से मिलकर आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चे एवं परिवार को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन

शिक्षक हरिओम व रूपेंद्र कुमार ने भी विचार रखे गए। फेलो सुनील कुमार ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में 108 आकांक्षात्मक ब्लाॅक हैं। इसमें जुनावई 105 नंबर पर है जो दयनीय है। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक एवं इंटर कॉलेज के अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें