फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई पिकअप, ग्रामीण की मौत

Thu, 16 Jan 2025 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहजोई(संभल)। गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से दूध के केन से भरी पिकअप टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार जिला बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव खनुआ नगला निवासी पीतांबर वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में उपचार के दौरान पीतांबर (41) ने दम तोड़ दिया।
हादसा बुधवार की रात हुआ। परिजनों ने मोहित यादव ने बताया कि पीतांबर दूध की केन से भरी पिकअप लेकर इस्लामनगर रोड पर बहजोई की ओर से आ रहे थे। रात के समय रास्ते में गांव मऊ-कठैर व बाहपुर पट्टी के बीच कोहरे के कारण पिकअप आगे जा रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। पीतांबर के तीन बेटे व दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो गई है। पीतांबर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पुलिस के मुताबिक, पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कि घायल पीतांबर को पिकअप से बाहर निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरी ओर, परिजनों का कहना था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में रिफ्लेक्टर लगे होते, तो शायद हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पीतांबर की मौत से पत्नी कश्मीरा देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जांच-पड़ताल की जाएगी और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें