फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलपंप के सेल्समैन को पीटा, तोड़फोड़

Fri, 08 Jul 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
बहजोई में पेट्रोल पंप पर तोड़-फोड़ के बाद टूटा पड़ा केबिन का कांच व फर्नीचर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के पास स्थित पेट्रोल भराने पंप पर आए दो युवकों ने रुपये मांगने पर सेल्समैन की पिटाई कर दी। आरोपियों का इससे भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पेट्रोल पंप पर तोड़-फोड़ कर डाला। आरोप है कि, सेल्समैन से दो हजार रुपये भी छीनकर ले गए। घटना बुधवार को देर रात करीब एक बजे की है।
विज्ञापन


पीड़ित सेल्समैन लक्ष्मण ने बताया कि वह दूसरे सेल्समैन के साथ पेट्रोल पंप के केबिन में सोया हुआ था, तभी दो युवक स्कूटी से आए और गन मैन से जल्दी पेट्रोल भरने की बात कही। इस पर वह जल्दी-जल्दी बाहर आया और पेट्रोल भर दिया। इसके बाद रुपये मांगे तो युवक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।

दूसरे सेल्समैन ने बमुश्किल बीच-बचाव कराया। इसके बाद दोनों युवक कुछ अन्य लोगों को लेकर पेट्रोल पंप पर आ धमके और उससे मारपीट करते हुए पेट्रोल पंप के केबिन का कांच तोड़ने लगे। फर्नीचर भी तोड़ दिया और गाली-गलौज करते हुए चले गए।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह भी दबंगों ने आकर थाने जाने पर धमकी देते हुए गाली-गलौज की। घटना के बाद सभी सेल्समैन भयभीत रहे। सुबह साढ़े दस बजे तक सेल्समैन ने पेट्रोल पंप पर आए लोगों के वाहनों में पेट्रोल नहीं भरा और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। वहीं पुलिस का कहना था कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें