फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिला अस्पताल में जांच रिपोर्ट को भटक रहे मरीज

Sun, 08 Dec 2024 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। मरीजों को पहले सैंपल और फिर रिपोर्ट लेने के लिए भटकना पड़ रहा है। चार-पांच दिन बाद बामुश्किल रिपोर्ट मिल पा रही है। यही नहीं, सैंपल लेने के दौरान स्प्रिट का भी प्रयोग नहीं हो रहा है। लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह बने हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए एक रुपए के पर्चे पर करीब 150 तरह की जांच मुफ्त कराने की सुविधा है। इससे गरीब मरीजों को फायदा मिल रहा है। प्रतिदिन 100 से अधिक ब्लड सैंपल लिए जा जाते हैं। लेकिन सैंपल देने और फिर जांच रिपोर्ट के लिए लोग परेशान हैं। जबकि 24 घंटे में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश हैं। शनिवार को अस्पताल में कई ऐसे मरीज थे, जिनका सैंपल ही नहीं लिया गया। जबकि रिपोर्ट के लिए भी मरीज भटकते दिखाई दिए।
000
बोले मरीज...
-मंगलवार को पत्नी शहनाज का सैंपल दिया था। तीन दिन बाद रिपोर्ट देने की बात कही लेकिन नहीं मिल सकी। इससे पत्नी का उपचार नहीं करा पा रहे हैं। -मुकीम, तीमारदार
विज्ञापन

-जांच रिपोर्ट के लिए कई दिन से चक्कर लगा रहा था लेकिन सात दिन बाद मिल पाई। यह भी सही से प्रिंट नहीं है। डॉक्टर ने सही रिपोर्ट प्रिंट कराकर लाने को कहा है। -शाहिद, मरीज

-कई दिन से बीमार हूं। डॉक्टर ने कई तरह की जांचें लिखीं। जिसके लिए सैंपल देना है लेकिन सैंपल नहीं लिया। सोमवार को बुलाया है। -मुशाहिद, मरीजकोट
-तीन दिन पहले जांच के लिए ब्लड दिया था लेकिन रिपोर्ट नहीं मिल सकी। पत्नी की तबीयत बिगड़ रही है। रिपोर्ट न मिलने के कारण पता नहीं चल रहा है। -कासिम, तीमारदार
000
कोट
लैब में काम करने वाले कर्मियों को बुलाकर हिदायत दी जाएगी कि वह तीन दिन का समय न दें। नियमानुसार रिपोर्ट मरीज को उपलब्ध कराएं। प्रिंटर आदि की व्यवस्था को दुरस्त बनाया जाएगा। -डॉ. राजेंद्र सैनी, कार्यवाहक सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें