फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिना वेटिंग रूम ठिठुरते गुजर रहीं यात्रियों की रातें

विज्ञापन
चंदौसी रेलवे स्टेशन के बरामदे के फर्श पर लेटे यात्री - संवाद
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चंदौसी रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य चल रहे हैं, लेकिन यात्रियों की बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन का पुराना वेटिंग रूम निर्माणाधीन होने के कारण बंद है। वहीं, सर्दी के मौसम में भी रेलवे की ओर से कोई वैकल्पिक वेटिंग रूम की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे यात्रियों को खुले परिसर में ठंड के बीच ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों का संचालन होता है। रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही रेलवे स्टेशन पर होती है। लेकिन इसके बावजूद मुख्य प्रवेश द्वार, फुट ओवरब्रिज और यात्री प्रतीक्षालय जैसे जरूरी कार्य अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। जबकि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दिसंबर 2023 से स्टेशन के कायाकल्प का काम शुरू हुआ था, लेकिन दो साल बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य अब भी अधूरा है।
सबसे ज्यादा परेशानी वेटिंग रूम के न होने से यात्रियों को झेलनी पड़ रही है। ट्रेनें लेट होने की स्थिति में यात्री प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में ठंड से ठिठुरते हुए घंटों इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान नजर आ रहे हैं। कई यात्री अपने सामान के पास ही जमीन पर बैठने या लेटने को विवश हैं, जिससे ठंड के साथ-साथ सुरक्षा की चिंता भी बनी रहती है। यात्रियों का कहना है कि जब स्टेशन पर पुराना वेटिंग रूम तोड़ा गया या निर्माण के लिए बंद किया गया था, तब रेलवे को अस्थायी वेटिंग रूम की व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के विकास का काम जारी है। वेटिंग रूम का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और उन्हें किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

-राजू कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें