फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर शुद्ध पेयजल को तरस रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल के हातिम सराय रेलवे स्टेशन पर शुद्ध पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। यहां यात्रियों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक हैंडपंप लगा है। उसमें भी दूषित व बदबूदार पानी निकलता है, जिससे संक्रमण होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी व आरपीएफ के जवानों ने बताया कि आसपास बने लोगों के घरों से पीने के लिए पानी लाते हैं। वहीं स्टेशन मास्टर का कहना है कि प्याऊ के लिए सांसद व विभाग को कई बार इस बारे में अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
अक्सर संभल से मुरादाबाद के लिए ट्रेन में सफर करता हूं। पानी के लिए यहां सिर्फ एक हैंडपंप लगा है, उसमें भी गंदा व बदबूदार पानी आता है। जो पीने योग्य नहीं हैं।
विज्ञापन

उवैस, यात्री
रेलवे विभाग की ओर से प्याऊ लगना चाहिए। इस हैंडपंप के अलावा दूर-दूर तक कोई भी पेयजल का साधन नहीं है। भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है।
सतपाल, यात्री
कैटेगरी के हिसाब से रेलवे विभाग रेलवे स्टेशन को सुविधाएं मुहैया कराता है। संभल का हातिम सराय रेलवे स्टेशन फ्लैग (एफ) कैटेगरी में आता है। इसलिए यहां रेलवे विभाग की ओर से प्याऊ नहीं लगवाया गया है। हालांकि विभाग की ओर से दूसरा हैंडपंप लगवाने के लिए सामान उपलब्ध कराया गया है। जल्द ही दूसरा हैंडपंप लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

यशपाल सिंह, स्टेशन मास्टर, संभल हातिम सराय रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें