फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के रिक्त वार्डों में चुनाव की तैयारी पूरी

Sun, 14 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो गईं हैं। संभल, असमोली और पंवासा ब्लाक में शनिवार को सुबह से शाम चार बजे तक ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। ब्लाक मुख्यालयों पर भीड़भाड़ का माहौल रहा।



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बीते दिनों हुए लेकिन ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा न होने की वजह से जिले की 155 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका था। राज्य निर्वाचन आयोग ने खाली पदों पर चुनाव के लिए नए सिरे से कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत नामांकन प्रक्रिया रविवार को होगी। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी मंगलवार को होगी। यदि जरूरी हुआ तो 21 फरवरी को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एनकेएस चौहान ने बताया कि ब्लाक मुख्यालयों पर चुनावी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नामांकन पत्र रविवार को स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले के आठ विकास खंडों में सिर्फ दो विकास खंड ही है जहां पर बीडीसी मेंबर के एक-एक पद पर चुनाव होना है। असमोली ब्लाक में बीडीसी के वार्ड संख्या 86 में सदस्य पद के लिए चुनाव होंगे। इसी तरह संभल ब्लाक के वार्ड संख्या 39 में बीडीसी सदस्य का चुनाव होना है।चुनाव के लिए पहले दिन छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें