फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 मिनट में सवा 49 करोड़ के प्रस्ताव पास

Sun, 03 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
पालिका की बैठक
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। सभासदों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। समस्या का समाधान नहीं होने के विरोध में दो सभासदों ने बैठक का बहिष्कार किया। बोर्ड की बैठक 40 मिनट तक चली। जिसमें 49 करोड़ 22 लाख 80 हजार 999 रुपये के कार्यों पर मुहर लगी।
विज्ञापन


पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे सभी सभासद नगर पालिका सभागार में पहुंच गए थे। पालिकाध्यक्ष कौसर अहमद भी वहीं पर थे। बैठक की कार्रवाई शुरू होते ही सभासद मुकेश शुक्ला व तय्यब हसन ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। सभासदों का आरोप था कि निविदाओं अथवा टेेंडरों के विज्ञापन प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में निकलवाया जाए।

इस पर सभासद तस्दीक इलाही खड़े हो गए तथा मुकेश शुक्ला व तय्यब हसन की शिकायत का विरोध किया। उन्होंने दो समाचार पत्रों के नाम भी बताए जिनमें निविदाएं व टेंडरों के विज्ञापन निकलवाए गए हैं। इसी बात को लेकर तय्यब हसन व तस्दीक इलाही के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


मुकेश शुक्ला व तय्यब हसन बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करके चले गए। इस दौरान करीब दस मिनट तक बोर्ड की बैठक रुकी रही। पथ प्रकाश के लिए एक करोड़ 46 लाख रुपये का प्रस्ताव पास हुआ। जलकल के लिए दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया। नाले नालियों के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की अनुमति दी गई। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत 32 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों के लिए भी प्रस्ताव पास किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें