फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने पशु कारोबारियों से लूटे 50 हजार रुपये

Sun, 03 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

  सिरसी-बिलारी मार्ग पर शनिवार को बाइकर्स गैंग ने दो पशु कारोबारियों से  50 हजार रुपये लूटे। विरोध करने पर मारपीट की। दोनों पशु कारोबारी बाइक से  सोनकपुर के साप्ताहिक बाजार से पशु खरीदने जा रहे थे। बदमाशों ने घटना को  अंजाम हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी  गई है।

बिलारी थाना क्षेत्र के थांवला गांव निवासी पशु कारोबारी बिलाल  व राजू बाइक से सोनकपुर के साप्ताहिक बाजार से पशु खरीदने जा रहे थे।  सोनकपुर से कुछ दूर पहले ही दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने पशु  कारोबारियों की बाइक रुकवा ली तथा गनप्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू की जेब में  रखे 30 हजार रुपये व मोबाइल तथा बिलाल की जेब में रखे 20 हजार रुपये लूट  लिए। उनकी बाइक की चाबी निकालकर बदमाश अपने साथ ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें