फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा तीन करोड़ के लाभ का बजट पारित

Fri, 22 Apr 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बैठक
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बोर्ड की हंगामेदार बैठक में गुरुवार को वर्ष 2016-17 के 1.10 अरब रुपये के आय-व्यय के बजट को स्वीकृति दी गई। 56.74 करोड़ रुपये आय के सापेक्ष 53.59 करोड़ के व्यय का बजट पेश किया गया।
विज्ञापन


पालिका के स्वामित्व वाली भूमि पर वाहनों में लोडिंग-अनलोडिंग पर सर्विस चार्ज लगाने समेत पालिका की आय बढ़ाने के प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिलने से झटका लगा है। कुछ सभासदों ने जमकर हंगामा किया। अभद्र भाषा शैली से सदन की गरिमा भी धूमिल होती नजर आई।

नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक पूर्वाह्न 11 बजे  शुरू हुई। गत वर्ष की बैठक की पुष्टि के दौरान पिछले प्रस्तावों का क्रियान्वयन न होने पर हंगामा हुआ। हंगामें और शोरशराबे के बीच करीब अपराह्न एक बजे बैठक शुरू हो सकी।
विज्ञापन


अध्यक्ष डा. पूूूनम चौधरी की अनुमति के बाद अधिशासी अधिकारी एसके गौतम ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। एजेंडे में शामिल कुल 11 प्रस्तावों में से आठ को बोर्ड की मंजूरी मिल सकी। तीन प्रस्ताव नामांजूर किए गए हैं। बोर्ड की बैठक में सभासदों ने पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए।

सभासदों के आक्रामक तेवरों के सामने पालिका प्रशासन मौन दिखा। चूने की खरीद, प्रकाश व्यवस्था के लिए उपकरणों की खरीद और फ्रिज में घोटाले की जांच की मांग की गई है। अध्यक्ष डा. पूनम चौधरी ने सभासदों को नगर के विकास और नगरवासियों के हित में हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया गया है।

जलकल अभियंता, सफाई निरीक्षक समेत सभासद  संगीता यादव, मेघमाला, बीना दयाल, मीना, जमाल आरा, कल्पना मिश्रा, तरुण नीरज, कुलदीप वार्ष्णेय, नजर मोहम्मद, विनोद कुमार, अली मोहम्मद, सुशील बाबू, देवेश मौर्य, विजयपाल यादव रहे। रमा शर्मा व फरीदा बेगम हस्ताक्षर कर चली गईं। अनुराग गर्ग और शिखा शर्मा बैठक में अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें