फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिजली न मिलने से धान की सिंचाई प्रभावित, किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। किरारी विद्युत उपकेंद्र से बिजली न मिलने धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। आक्रोशित 30 से अधिक किसानों ने बृहस्पतिवार को सब डिवीजन पवांसा के परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने पर बैठ गए। एसडीओ देहात मनोज कुमार से वार्ता के चार घंटे बाद ज्ञापन सौंपकर जल्दी ही समस्या का समाधान मांग की। समाधान न होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया गया।भाकियू टिकैत के बहजोई ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। बताया कि किरारी बिजली घर क्षेत्र के करीब 30 गांव के किसान बिजली सप्लाई नहीं मिलने से धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। समाधान नहीं हो रहा है। मुश्किल से तीन-चार घंटे बिजली सप्लाई बड़ी मुश्किल से मिल पा रही है। जबकि शासन का आदेश है कि कृषि फीडर के लिए दस घंटे बिजली सप्लाई दी जाए लेकिन विद्युत निगम के द्वारा कटौती की जा रही है। बिजलीघर क्षेत्र में लाइनमैन की भी मनमानी चल रही है। जर्जर लाइन टूटने के बाद जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। इन्हें हटाकर दूसरी जगह तैनात किया जाए।
विज्ञापन

चार घंटे धरने पर बैठने के बाद एसडीओ देहात मनोज कुमार से करीब एक घंटे की वार्ता के बाद शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई मिलने का आश्वासन मिला तो धरना खत्म कर दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, अमर सिंह, वीरपाल सिंह, सुदेश पाल, नेत्रपाल, महीपाल सिंह, कल्याण सिंह यादव, अशोक कुमार, सत्यपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

0000
यदि किसी किसान को कोई शिकायत है, तो कार्यालय पर लिखित में शिकायत जरूर दें, जिससे कि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।
मनोज कुमार, एसडीओ देहात, सब डिवीजन पवांसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें