संभल। संभल से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए जत्थे के छह यात्री कश्मीर के जिला रामवन में मंगलवार की देर रात हादसे का शिकार हो गए। गनीमत रही है कि यात्रियों को गंभीर चोट नहीं लगी है। हादसे की सूचना पर यात्रियों के परिजनों में बेचैनी बढ़ गई थी।
संभल के सरायतरीन, हयातनगर, सौंधन और गवां से 45 लोग अमरनाथ यात्रा के लिए बस द्वारा निकले थे। जिला रामबन में कुछ यात्री ढाबे पर खाना खाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान एक वाहन ने चपेट में ले लिया। इसमें हयातनगर निवासी अनिल, बिजेंद्र, गवां निवासी राकेश, प्रदीप, सरायतरीन निवासी बबलू और गांव सौंधन निवासी जगपाल घायल हो गए। जगपाल ने बताया कि मंगलवार की देर रात एक वाहन के पीछे बंधे हुए तार ने यात्रियों को चपेट में ले लिया। बताया कि राहत की बात यह है कि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है। बताया कि यह जत्था नौ जुलाई को लौटेगा। संवाद