फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ओपीडी एक हजार के पार, बुखार, जुकाम व खांसी के मरीज ज्यादा

Wed, 28 Oct 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को खुली सीएचसी में मरीजों की भीड़ लग गई। पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक के लिए लिए मरीजों को लाइन में लगना पड़ा। चिकित्सकों ने एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी की। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम बदलने से लोगों को संक्रमण बीमारियां अपनी चपेट में ले रही है।
विज्ञापन




रविवार और सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवकाश के बाद मंगलवार को सीएचसी खुली, तो सुबह से ही मरीजों की भीड़ बढ़ गई। पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने की खिड़की के बाहर मरीजों को लाइन में लगना पड़ा। चिकित्सकों के कक्षों के बाहर भी मरीज लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने नजर आए। मंगलवार को नए करीब 877 और पुराने लगभग 410 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें बुखार, खांसी, जुकाम और संक्रमण से जुड़ी बीमारियों के मरीज अधिक रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह और रात के समय मौसम ठंडा होने लगा है। ऐसे में लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में सीएचसी आने वाले मरीजों को दवा के साथ-साथ खानपान और सुबह व रात के समय ठंड से बचाव करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें