फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी में नए साल से लागू होगा वन वे प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नए साल में एक जनवरी से शहर में ई-रिक्शा के लिए वनवे प्लान लागू होगा। शहरवासी, व्यापारी व बाजार आने वाले नागरिकों को जाम से मुक्ति मिलेगी। नगर पालिका, पुलिस, यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्य योजना तैयार कर ली है। ई-रिक्शाओं की पहचान के लिए पालिका की ओर से रजिस्ट्रेशन कर नंबर जारी किए गए हैं। बाजार में आने वाली गलियों से ई-रिक्शा रोकने के लिए लोहे के पाइप लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

चंदौसी शहर के बाजार में जाम सबसे बड़ी समस्या हैं। इसका प्रमुख कारण रास्तों का संकरी होना और ई-रिक्शाओं की बहुतायत संख्या है। एसपी चक्रेश मिश्रा के निर्देश पर पालिका, पुलिस व यातायात पुलिस ने वनवे रूट प्लान लागू किया है। नगर पालिका के ईओ राजकुमार ने बताया कि शहर में ई-रिक्शा के लिए वनवे प्लान एक जनवरी से लागू होगा। बाजार में एक ही ओर से ई-रिक्शाओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए ई-रिक्शा चालकों के साथ मीटिंग करके उन्हें जानकारी दे दी गई है। साथ ही बाजार में जगह जगह वनवे रूट प्लान के बड़े बैनर बनवाकर जगह-जगह चस्पा करा दिए गए हैं। ताकि लोगों को इसकी जानकारी रहे।
यह वन-वे ई-रिक्शा ट्रैफिक प्लान
- फव्वारा चौक से मुरादाबाद गेट की ओर जा सकती है। मुरादाबाद गेट से वापसी नहीं होगी
- हुसैनी बाजार तिराहा से बायीं ओर बड़ा बाजार, महाजन होटल से घासमंडी की ओर जाएगी।
- ब्रहम बाजार तिराहे से दायीं ओर फडियाई बाजार की ओर जाएगी।
- घंटाघर तिराहे से संभल गेट की ओर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगी।
बाजार को जोड़ने वाली गलियों में लगाए लोहे के पाइप
बाजार के प्रमुख मार्गों को छोटी-छोटी गलियां जोड़ती हैं। ऐसे में ई-रिक्शाओं के गलियों के बीच से होकर बाजार में आने की संभावना है। पालिका और प्रशासन ने बाजार के मुहाने पर ऐसी गलियों के बीच में लोहे के पाइप लगा दिए हैं, ताकि ई-रिक्शा प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाने को एक जनवरी से ई-रिक्शा वनवे प्लान लागू किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी हो गई। मुख्य चौराहों, बाजार में पुलिस तैनात रहेगी। वनवे प्लान को सख्ती से लागू किया जाएगा। इससे शहर वासियों को जाम से निजात मिलेगी। अशोक कुमार, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें