फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू रोडवेज ने बाइक सवारों को रौंदा, छात्र समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल कोतवाली क्षेत्र के संभल-चंदौसी मार्ग स्थित गांव मोहम्मदपुर टांडा के नजदीक बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद रोडवेज चालक बस लेकर मौके से भाग गया। कुछ ही देर में बनियाठेर थाने की पुलिस चौकी नरौली की पुलिस ने पकड़ लिया। बस में सवार यात्री अन्य वाहनों से अपने गंतव्य की ओर गए।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम करीब 4 बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के संभल-चंदौसी मार्ग स्थित गांव मोहम्मदपुर टांडा के नजदीक दिल्ली की ओर से आई कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इसमें नखासा थाना क्षेत्र के गांव जालब सराय निवासी रियाजुल (18) पुत्र राशिद व आजम (19) पुत्र आसिम की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनैटा से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही गांव मोहम्मदपुर टांडा के नजदीक पहुंचे तो सामने से आई बेकाबू रोडवेज बस ने टक्कर मार दी और रोडवेज चालक बस लेकर मौके से भाग गया। हादसा देख मौके पर जमा हुई भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रियाजुल के पिता ने बताया कि उनका बेटा कक्षा 12वीं का छात्र था।
गुरुवार की सुबह करीब दस बजे गांव निवासी अपने दोस्त आजम के साथ गांव जनैटा निवासी आजम की बहन रहमत के घर घूमने गया था। बाइक गांव के एक अन्य व्यक्ति की मांगकर ले गए थे। घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। रियाजुल अपने तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। रियाजुल की मां मरियम का रोरो कर बुरा हाल है। वहीं आजम की मां नसरती ने बताया कि उनका बेटा ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। गुरुवार को बहन के घर घूमने गया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। आजम अपने पांच भाई और तीन बहनों में पांचवें नंबर का था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद रोडवेज बस लेकर भागे चालक को नरौली में पकड़ा
संभल। संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा में संभल-चंदौसी मार्ग पर बाइक सवारों को रौंदकर भागे रोडवेज चालक को बस समेत बनियाठेर थाना क्षेत्र की पुलिस नरौली पुलिस ने बैरियर लगाकर पकड़ लिया। आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है। परिचालक ने यात्रियों के टिकट के रुपये वापस कर दिए। यात्री अन्य वाहनों के माध्यम से अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए। नरौली चौकी के प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि हादसा कर भागी रोडवेज की सूचना मिली थी। संभल-चंदौसी मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान रोडवेज संभल की ओर से आई तो बैरियर लगाकर रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी संभल कोतवाली पुलिस को दे दी थी। संभल पुलिस चालक को हिरासत में लेकर चली गई है। रोडवेज भी संभल पुलिस के कब्जे में दे दी है।
रोडवेज की टक्कर से दो युवकों की मौत हुई है। दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर दी जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई होगी। रोडवेज चालक को हिरासत में ले लिया है। रोडवेज भी पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

विकास सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें