फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में ग्रामीण ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को शाम एक गांव निवासी व्यक्ति का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात से क्षुब्ध होकर घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। आनन फानन में फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन जब तक ग्रामीण की मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन पीड़ित परिजनों की ओर से कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया गया। इसी के चलते पुलिस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें