सौंधन। संभल-गंवा मार्ग पर गांव शकरपुर में बेकाबू सीमेंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक का छोटा भाई मामूली घायल हुआ है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव रसूलपुर निवासी होरीलाल (20) अपने भाई पप्पू के साथ रविवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अपनी रिश्तेदारी से घर वापस आ रहा था। संभल गंवा मार्ग पर गांव शकरपुर के निकट सीमेंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने ओवरटेक करते समय बाइक सवारों को टक्कर मार दी। होरी लाल ट्रॉली के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक का भाई पप्पू सड़क किनारे जाकर गिरा। वह मामूली रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द गिरफ्तार किया गया है।