फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल हुए दूसरे युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
one death in road accident
विज्ञापन
सौंधन/संभल। हयात नगर थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर के नजदीक संभल-आदमपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दूसरे घायल ने दम तोड़ दिया है। हादसा बाइक और स्कूटी में आमने-सामने की भिड़ंत से हुआ था। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो लोग घायल हो गए थे। अब उपचार के दौरान बाइक सवार दूसरे युवक की मौत हुई है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। वहीं स्कूटी सवार का उपचार चल रहा है। सोमवार की भोर मुरादाबाद के थाना मैनाठेर अंतर्गत गांव सुंदरपुर निवासी अरविंद 28 पुत्र राम रत्न की मौत हो गई है। युवक रविवार की रात को गांव नारंगपुर के नजदीक बनी नहर की पुलिया पर स्कूटी से टक्कर लगने से घायल हो गया था। मौके पर ही मृतक के साले थाना क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी अरविंद (19) पुत्र गजेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
अब उपचार के दौरान मौत हो गई है। जीजा-साले की मौत से दो गांवों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के ससुर ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर ही बेटे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अब उनके दामाद ने दम तोड़ा है। पीड़ित ने बताया कि मृतक ससुराल घूमने के लिए आए थे। उनके बेटे के साथ गांव बबैना चले गए। घर लौटते समय हादसा हो गया। वहीं मृतक की पत्नी सुनहरी का रो रो कर बुरा हाल है।
मृतक अपने पीछे एक बेटे को छोड़ गया है। वहीं हयात नगर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में साले बहनोई की जान गई है। तहरीर मिली नहीं है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें