फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
संभल जिला अस्पताल में हादसे के बाद मृतक के परिजन बिलखते हुए। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

सौंधन। हयात नगर थाना क्षेत्र संभल-आदमपुर मार्ग पर गांव नारंगपुर के नजदीक नहर की पुलिया पर बाइक और स्कूटी में भिड़ंत हो गई है। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
रविवार की रात नौ बजे करीब हयात नगर थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर के नजदीक संभल आदमपुर मार्ग पर बाइक और स्कूटी में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें थाना क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी अरविंद (19) पुत्र गजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक का बहनोई मुरादाबाद के थाना मैनाठेर अंतर्गत गांव सुंदरपुर निवासी अरविंद घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं स्कूटी सवार थाना क्षेत्र के गांव निबोरा निवासी दिनेश गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब मृतक अरविंद गांव बबैना निवासी अपनी बहन ऊषा के घर से लौट रहा था। जैसे ही गांव नारंगपुर के निकट बनी नहर की पुलिया पर पहुंचा तभी सौंधन की ओर से आए स्कूटी सवार से भिड़ंत हो गई। इसमें अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक का बहनोई और स्कूटी सवार दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंचे थे। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें