फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुखार से एक और डेंगू से दो लोगों की मौत

Tue, 10 Oct 2023 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी/सिरसी। संभल में रविवार को डेंगू से महिला विनीता (30) पत्नी हरिओम यादव निवासी बेनीपुर चक आैर चंदौसी के मोहल्ला गोपाल निवासी टिंकू रस्तोगी की बेटी काव्या (7) की रविवार को शाम मौत हो गई।
विज्ञापन



इसके अलावा सिरसी के मोहल्ला निवासी चौधरियान सिरसी जुबैर आलम अंसारी (29) पुत्र इद्रीस अंसारी की मौत बुखार से हो गई। िजले में बुखार आैर डेंगू का कहर जारी है। सौ से अधिक लोग बीमार हैं।
संभल के बेनीपुर चक निवासी हरिओम ने बताया कि दो दिन पहले विनीता को बुखार आया था। निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। लगातार उनकी प्लेटलेट्स गिरते रहे। सोमवार की शाम उनकी मौत हो गई। विनीता के तीन बेटे हैं, जिनका रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन



चंदौसी के मोहल्ला गोपाल निवासी टिंकू रस्तोगी की बेटी काव्या (7) चार दिन से बीमार थी, मुरादाबाद उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत से कोहराम मच गया। परिवार के अनुसार काव्या बीते चार से दिन से बीमार थी। परिजन चंदौसी के निजी अस्पताल में उसका उपचार करा रहे थे।
रविवार को चिकित्सक ने उसकी मेडिकल जांच कराई। उसकी तबीयत में सुधार नहीं होने की वजह से डॉक्टर ने उसे बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाने के सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे मुरादाबाद के लिए ले जाने लगे। शाम चार बजे करीब परिजन चंदौसी से निकले, तभी सिपाहीलाल पेट्रोल पंप के समीप उसकी हालत और अधिक बिगड़ने लगी। परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। करीब एक सप्ताह पहले भी गोपाल मोहल्ले में एक महिला की डेंगू से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें