फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और विपक्ष की देश को बांटने वाली विचारधारा का समर्थन नहीं : प्रमोद

Tue, 10 Oct 2023 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जातीय सर्वेक्षण का विरोध करते हुए भाजपा और विपक्ष के कुछ नेताओं पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा और विपक्ष की देश को बांटने वाली विचारधारा का समर्थन नहीं करते। उन्होंने जातीय सर्वेक्षण को देश को बांटने जैसा करार दिया।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि समाज को जातियों के नाम पर विभाजित कर देना, देश के लिए ठीक संकेत नहीं है। अपने बयान में कहा कि भाजपा चाहती है कि यह देश धर्म के नाम पर विभाजित हो जाए। अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है। विपक्ष के कुछ नेता भी यही चाहते हैं कि ये देश जातियों के नाम पर विभाजित हो जाए। उन्होंने कहा कि वह भाजपा और विपक्ष की देश को बांटने वाली विचारधारा का समर्थन नहीं करते। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि देश रहेगा, तभी राजनीति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें